Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में पन्ना की राजमाता का हंगामा, गर्भगृह में जाकर आरती करने से रोकने पर जेल

पन्ना  l बुंदेलखंड के प्रसिद्ध श्री जुगुल किशोर जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान पूर्व राजपरिवार की राजमाता जीतेश्वरी देवी ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने, पुजारी से चंवर छुड़ाई और आरती के लिए मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश किया। राजमाता को धक्के मारकर बाहर निकाला गया जिसके बाद। मामला दर्ज किया गयाl बताया जा रहा है कि इस घटना की पन्ना सहित समूचे बुंदेलखंड में निंदा की जा रही है l पहली बार किसी के द्वारा इतना निंदनीय कार्य किया गया जिससे हजारों लाखों श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट पहुंची है। इसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

श्रद्धालुओं के साथ भी की बदसलूकी

मालूम हो की समूचे बुंदेलखंड सहित मध्य प्रदेश में भी आस्था का केंद्र भगवान श्री जुगल किशोर जी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव के दौरान 7-8 सितंबर की मध्य रात्रि में पन्ना के पूर्व राज परिवार की राजमाता जीतेश्वरी देवी मैं जमकर हंगामा किया l उन्होंने मंदिर के गर्भ ग्रह में प्रवेश कर हंगामा करते हुए पुजारी से चंवर छुड़ाई और आरती के लिए जबरन प्रयास किया। पुजारी और मौके पर उपस्थित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने जब इसका विरोध किया तो उनके साथ भी बदसलूकी की l

पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

हंगामा बढ़ता देख वहां उपस्थित महिला पुलिस ने पहुंचकर बमुश्किल उन्हें बाहर निकल गया l जीतेश्वरी देवी के घोर आपत्तिजनक व असहनीय कृत्य को लेकर धर्म प्रेमियों में रोष व्याप्त है l इस अप्रत्याशित घटना को लेकर जहां धार्मिक भावनाएं आहत की गई हैं तो वहीं राज परिवार की प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई हैl इस कृति की हर कोई निंदा कर रहा है l मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पन्ना पुलिस ने मंदिर के मुसद्दी की रिपोर्ट पर जीतेश्वरी देवी के विरुद्ध धारा 395 ए के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है l गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। घटना उपरांत जीतेश्वरी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैl पुलिस द्वारा समूची कार्रवाई उपरांतों उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l

कोर्ट से नहीं मिली जमानत

पन्ना के जुगुल किशोर जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान हंगामा कर धार्मिक भावनाएं आहत करने एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में गिरफ्तारी के बाद पन्ना के पूर्व राजपरिवार की राजमाता जीतेश्वरी देवी के जमानत आवेदन को सीजेएम कोर्ट ने खारिज कर दिया और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.