Breaking News in Hindi

बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे सीएम शिवराज, प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए की पूजा

उज्जैन। मध्य प्रदेश में इस बार सामान्य से बहुत कम बारिश हुई है। कई इलाकों में तो बारिश 40% फीसदी तक कम हुई है। अब पुन:वर्षा का क्रम शुरू हो इसके लिए ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भादौ मास के पहले सोमवार को महारुद्राभिषेक अनुष्ठान किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। महाकाल की महापूजा कर भगवान से अच्छी बारिश की प्रार्थना की है।

इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में प्रदेश के लोगों से भी की वर्षा के लिए पूजा करने अपील की है। और साथ ही उन्होंने आगे कहा जो जिस भी गांव में है। वो वहां कि परंपरा का निर्वाह करते हुए सभी लोग प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए पूजा करें। साथ ही प्रदेश के किसानों को यह भरोसा दिलाया है कि किसानों की सेवा में कोई कमी नही आएगी। बांधों से पानी छोड़कर फसलों को बचाने का भी पूरा प्रयास किया जाएगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में हो बिजली कटौती और इसके संकट को लेकर कहा कि सरकार बिजली संकट से निपटने का प्रयास कर रही है। मै प्रदेश के लोगों से यह अपील करता हूं कि प्रदेशवासी अनावश्यक बिजली को बिजली खर्च ना करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....