Breaking News in Hindi

बारिश के कारण जाम हुई दिल्ली, यूपी में भी बारिश का दौर जारी…जानें 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर और यूपी के कई जिलों में रात से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है. दिल्ली में कुछ जगहों पर तेज गरज और चमक के साथ मूसलाधार बारिश देखने को मिली है. बारिश के कारण दिल्ली के धौला कुआं, चौधरी फतेह सिंह मार्ग, निगम बोध घाट, आजाद मार्ग के इलाकों में रात से हो रही बारिश के कारण जलजमाव हुआ है. आज सुबह से ही दिल्ली में जगह-जगह पानी भर जाने के कारण गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है. दिल्ली के धौलाकुआं में भीषण ट्रैफिक जाम लगा हुआ है.

आज घर से ऑफिस, स्कूल और किसी दूसरे जगहों पर जाने के लिए एक्स्ट्रा समय लेकर घर से निकलना यात्री को समय से पहुंचने में मदद कर सकता है, क्योंकि जलजमाव के कारण राजधानी में ट्रैफिक जाम की स्थिति सुबह से ही देखने को मिल रही है. रात भर हुई बारिश के कारण दिल्ली पानी-पानी हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल दिल्ली में तेज बारिश की संभावना जताई गई है. 29, और 30 अगस्त तक तेज बारिश वाला मौसम बना रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 31 अगस्त और 1 सितंबर को दिल्ली में धूप निकल सकती है. वहीं 2 सितंबर से फिर से बारिश वाला मौसम बना रह सकता है. मेट्रो स्टेशनों में पानी को साफ करने के लिए सुबह से ही कर्मचारी काम में लगे हुए हैं.

उत्तर प्रदेश में भी झमाझम बारिश

यूपी के गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ में भी रुक-रुक कर बारिश वाला मौसम बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूरे दिन तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 30 और 31 अगस्त को यूपी के लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी में धूप और बादलों की आंख मिचोली हो सकती है. वहीं 1 सितंबर को यहां तेज देखने को मिल सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...