Breaking News in Hindi

बाहर शौच करने गए मासूम की बेल्ट से कर ली पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर खुद को बताया नवाब

 शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी के देहात थाना अंतर्गत गुना बाइपास क्षेत्र में रहने वाले एक गरीब परिवार के घर में शौचालय नहीं होने के कारण परिवार का एक तेरह वर्षीय मानसिक रूप से बीमार मासूम बच्चा अशीष रजक खुले में शौच करने गया था। इस पर गौशाला क्षेत्र में रहने वाला एक युवक संजय बाथम ने उसे न सिर्फ बेल्टों से निर्ममता से मारा पीटा। बल्कि वीडियो बनवा कर उसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया।

वीडियो को अपलोड करते हुए खुद को संजय बाथम ने लिखा लोग मुझे बिगड़ा हुआ नवाब कहते हैं। इतना सब होने के बाद जब मानसिक रूप से बीमार बच्चा न्याय की गुहार लगाने देहात थाने पहुंचा तो पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर सिर्फ अदम चैक काट कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली।

पीड़ित बच्चे के अनुसार संजय बाथम उसे सरेराह पीटते हुए न सिर्फ मारते पीटते हुए घर तक लेकर आया और उसे धमकी भी दी कि जहां शिकायत करना है कर आओ, मेरा कुछ नहीं होने वाला। नावालिग परिजनों के साथ थाने तक पहुंचा जहां पीड़ित के साथ हुई घटना का आदम चेक काटकर परिजनों को चलता कर दिया। वहीं इस पूरे मामले में देहात थाना प्रभारी जितेंद्र मावई का कहना है कि उनके पास शिकायत आई थी जिसको लेकर उन्होंने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को राउंडअप कर लिया है। और आगे की कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...