Breaking News in Hindi

बिग बाॅस ओटीटी में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगी ये फेमस एक्ट्रेस क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया हिंट

 बिग बाॅस ओटीटी 2 इस समय दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स की हरकतों और लड़ाई-झगड़े दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। वीकेंड के वार पर सलमान खान भी काफी एंजॉय करते हैं। बिग बाॅस ओटीटी 2 पिछले कुछ दिनों से अपनी वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर चर्चा में बना हुआ है। शो में एंट्री के लिए अब तक की सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं अब एक और फेमस एक्ट्रेस का नाम सामने आया है, जिन्होंने ने खुद एक पोस्ट शेयर कर बिग बाॅस ओटीटी 2 में अपनी एंट्री की ओर इशारा किया है।

इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री

पिछले कुछ दिनों से बिग बाॅस ओटीटी सीजन 2 में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशिका भाटिया की एंट्री की खबर सामने आ रही है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है। वहीं, अब आशिका भाटिया ने एक पोस्ट शेयर कर ये हिंट दिया है कि वे बिग बाॅस ओटीटी पर एंट्री कर सकती हैं। आशिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा ‘जिंदगी में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहूंगी। आपसे दूसरी तरफ से मिलती हूं। लव आशिका भाटिया।’

इनकी होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

आशिका के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि अब आशिका बिग बाॅस ओटीटी के दूसरे सीजन पर नजर आएंगी। आशिका के अलावा यूट्यूबर एलविश यादव और एक्ट्रेस पलक पुरस्वानी की भी वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। बता दें कि आशिका एक फेमस इंफ्लुएंसर है। वे परवरिश और मीरा जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। आशिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर सेलेब्स संग अपने वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आशिका ने सुपरहिट फिल्म प्रेम रतन धन पायो में भी काम किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...