Breaking News in Hindi

बिना इजाजत कोई नहीं देख सकेगा आपकी चैट, मैट्रो हो या ऑफिस खुलकर करें बातें

मेट्रो हो या ऑफिस किसी भी पब्लिक प्लेस में आपको कुछ लोग ऐसे मिल ही जाते हैं, जो आपके लैपटॉप- फोन में तांका झांकी करने लगते हैं. ऐसे में सबसे बड़ा खतरा प्राइवेसी का रहता है. चैट में कई चीजें ऐसी होती हैं जो किसी दूसरे को पतना नहीं चलनी चाहिए. ऐसे में आप उन लोगों को तो रोक नहीं सकते हैं लेकिन इस परेशानी से निपटने का एक जुगाड़ कर सकते हैं. आप अपने वॉट्सएप पर प्राइवेसी एक्सटेंशन ऐड कर सकते हैं. इस एक्सटेंशन में आप अपनी पर्सनल चैट, प्रोफाइल पिक और मैसेज को हाइड कर सकते हैं.

WhatsApp Web Privacy Extension कैसे लगाएं

  • इसके लिए सबसे पहले एक्सटेंशन इंस्टॉल करें. Chrome वेब स्टोर पर जाएं और “Privacy Extension for WhatsApp Web” लिख कर सर्च करें.
  • “Add to Chrome” के ऑप्शन पर क्लिक करें. एक्सटेंशन इंस्टॉल हो जाने के बाद आपके ब्राउजर के टूलबार में एक आइकन शो होगा.
  • एक बार जब आप एक्सटेंशन इंस्टॉल कर लेते हैं, तो WhatsApp Web ओपन करें, आपके ब्राउजर के टूलबार में, Privacy Extension for WhatsApp Web आइकन पर क्लिक करें.
  • एक्सटेंशन एक्टिव हो जाएगा और आपके मैसेज, प्रोफाइल फोटो और दूसरी पर्सनल डिटेल्स हाइड हो जाएंगी.

एक्सटेंशन के फायदें

जैसा कि ऊपर बताया कि आप इस एक्सटेंशन में आप अपनी प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन , मैसेज और टाइपिंग डिटेल भी छिपा सकते हैं. यानी आप क्या टाइप कर रहे हैं ये भी किसी को नहीं दिखेगा.

इन बातों का रखें ध्यान

ध्यान दें कि WhatsApp Web Privacy Extension एक थर्ड-पार्टी एक्सटेंशन है और वॉट्सऐप द्वारा समर्थित नहीं है.एक्सटेंशन का इस्तेमाल करने से पहले प्राइवेसी पॉलिसी को पढ़ना जरूरी है. जो फीचर्स वॉट्सऐप वेब पर मिलते हैं हो सकता है कि एक्सटेंशन उन सभी फीचर्स पर काम नहीं करता है. ऐसे में जरूरी है कि आप वॉट्सऐप के टर्म्स एंड कंडीशन को ध्यान से पढ़ें तब ही कोई थर्ड-पार्टी एक्सटेंशन ऐड करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?