Breaking News in Hindi

बिना चप्पल पहने मॉल में घुसे कांवड़िए, मच गया बवाल; फिर जो हुआ…

झारखंड की राजधानी रांची के रातू रोड स्थित ‘मॉल ऑफ रांची’ में कांवड़ियों को घुसने से इसलिए रोका गया, क्योंकि वे जूते-चप्पल नहीं पहने थे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, अब इस पूरे मामले पर सियासत गरमा गई है. विपक्षी दलों ने मांग की है कि ‘मॉल ऑफ रांची’ का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाए.

वीडियो में दिखता है कि गेरुआ वस्त्र में पहने कुछ युवक बिना चप्पल में हैं जो कि मॉल में जाने की कोशिश करते हैं. लेकिन इंट्री गेट पर ही मॉल के कर्मचारी युवकों को रोक देते हैं. एक कर्मचारी कहता दिखता है कि यह मॉल का प्रोटोकाल है.

मॉल का रजिस्ट्रेशन रद्द हो- राकेश सिन्हा

रांची के मॉल में हुई इस घटना को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी के नेता मौन क्यों हैं. उस मॉल का रजिस्ट्रेशन रद्द होना चाहिए, इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करेंगे.

मॉल में एंट्री से रोकना बेहद शर्मनाक- बीजेपी नेता

वहीं, इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह बेहद ही शर्मसार करने वाली घटना है. सावन के पावन महीने में कांवड़ियों को उनके पहनावे और चप्पल नहीं पहनने के कारण मॉल में इंट्री से रोकना बेहद शर्मनाक है .अविलंब झारखंड पुलिस और राज्य सरकार को मॉल के संचालक और प्रबंधकों पर कार्रवाई करनी चाहिए . सनातन धर्म का अपमान के लिए माफी मांगना होगा.

फिलहाल इस घटना पर मॉल प्रबंधन चुप्पी साधे हुए है. मॉल की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. वहीं इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश है. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि गेरुआ वस्त्र पहने युवक कौन हैं और कहां से आए थे. यह मामला स्थानीय प्रशासन के संज्ञान में आया है. अधिकारी मॉल प्रबंधन से इस घटना को लेकर जानकारी ले रहे हैं. 13 अगस्त 2023 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा की ओर से मॉल ऑफ रांची का उद्घाटन किया गया था. 2.5 लाख स्क्वायर फीट में बना यह मॉल एक मल्टी ब्रांड शोरूम वाला माल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप