Breaking News in Hindi

बिहार में JDU ने सभी 16 सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित, 4 नए नामों को मिला टिकट

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. देश की तमाम राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं. सीट बंटवारे के साथ ही उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की जा रही है. इस बीच बिहार में नीतीश कुमार की जेडीयू ने अपनी 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. जिनमें ज्यादातर मौजूदा सांसद भी शामिल हैं. तो वहीं कुछ नए चेहरों पर भी पार्टी ने दांव लगाया है. जेडीयू की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट में 6 पिछड़ा और 5 अति पिछड़ा उम्मीदवार शामिल हैं.

जेडीयू ने किशनगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान की लोकसभा सीट पर नए उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार हैं. जिनमें किशनगंज से मुजाहिद आलम, शिवहर से लवली आनंद, सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर और सीवान से विजय लक्ष्मी कुशवाहा के नाम शामिल हैं. इसके अलावा पार्टी ने बाकी सीटों पर अपने मौजूदा उम्मीदवारों को एक बार फिर से मौका दिया है. जिनमें राजीव रंजन (ललन) सिंह मुंगेर से चुनाव लड़ेंगे वहीं लवली आनंद शिवहर से चुनाव लड़ेंगी.

यहां देखें जेडीयू उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट.

1- बाल्मीकि नगर से सुनील कुमार

2- शिवहर से लवली आनंद

3- सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर

4- झंझारपुर से रामप्रीत मंडल

5- सुपौल से दिलेश्वर कामैत

6- किशनगंज से मुजाहिद आलम

7- कटिहार से दुलालचंद्र गोस्वामी

8- पूर्णिया से संतोष कुमार

9- मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव

10- गोपालगंज से आलोक कुमार सुमन

11- सिवान से विजयालक्ष्मी देवी

12- भागलपुर से अजय कुमार मंडल

13- बांका से गिरिधारी यादव

14- मुंगेर से राजीव सिंह उर्फ ललन सिंह

15- नालंदा से कौशलेंद्र कुमार

16- जहानाबाद से चंदेश्वर प्रसाद

आपको बता दें कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटों पर मतदान होना है. बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो वहीं दूसरे लंबर पर उसकी सहयोगी जेडीयू है. जिसे 16 सीटें मिली हैं. इसके अलावा एनडीए में शामिल चिराग पासवान की पार्टी 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं एक एक सीट जीतनराम मांझी की हिंदोस्तानी आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....