Breaking News in Hindi

बिहार: मॉर्निंग वॉक पर निकला था बुजुर्ग, बदमाशों ने गोलियों से भूना, 4000 रुपये लूटकर फरार

बिहार के सासाराम के कुरईच में मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने एक बुजुर्ग की गोलीकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, ये हत्या लूटपाट के इराद से की गई है. अपराधियों ने लूटपाट के लिए बुजुर्ग से उनके जेब में हाथ डालकर जबरदस्ती 4 हजार रुपए भी लूट लिया. मृतक के बेटे बिशून पासवान ने बताया कि उनके पिताजी हर दिन सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जाते थे. हर दिन की तरह वो घटना वाले दिन भी जब मॉर्निंग वाक के लिए निकले, इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनसे लूटपाट करने की कोशिश की.

जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें गोली मार दी गई और पॉकेट से लगभग चार हजार रुपए भी छीन कर वहां से भाग गए. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है. सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं. वो आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं.

4 हजार रुपए के लिए ले ली जान

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अपराधी बुजुर्ग के पास मौजूद सभी रुपये लेना चाहते थे, उन्होंने बुजुर्ग से जबरदस्ती पैसे लेने की कोशिश की, बुजुर्ग ने मौके पर उनका विरोध किया, जिसके कारण अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी.

इस मामले में सासाराम नगर थाना प्रभारी राजीव रंजन राय ने बताया कि मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर सासाराम के सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. सासाराम नगर थाना प्रभारी राजीव रंजन राय का कहना है कि अपराधियों को पकड़ने के लिए सासाराम के कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है. जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटनास्थल पर सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने भी पहुंच वहां जांच की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?