Breaking News in Hindi

बीच मैदान क्रिकेटर गौतम गंभीर और श्रीसंत में जमकर हुई लड़ाई….देखते रह गए दर्शक, Video Viral

एक तरफ जहां क्रिकेट फैंस भारत की वर्ल्ड कप फाइनल में हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे है वहीं इस बीच दो क्रिकेटर की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखे फैंस एक बार फिर से शोक़्ड है।

दरअसल, इन दिनों लीजेंड्स क्रिकेट लीग (LLC) का आयोजन भारत के कई शहरों में हो रहा है। इसी दौरान एक मैच गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इंडिया कैप‍िटल्स और पार्थ‍िव पटेल की कप्तानी वाली गुजरात जायंट्स के बीच 6 दिसंबर को सूरत में मैच खेला गया। जिस दौरान गौतम गंभीर और गुजरात की टीम से खेल रहे टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत में जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई।

इस मैच के बाद श्रीसंत ने एक वीड‍ियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया।  ज‍िसमें उन्होंने कहा कि गौतम गंभीर ने कुछ ऐसा कहा जो उन्हें बतौर सीनियर ख‍िलाड़ी नहीं कहना चाहिए था। श्रीसंत ने इस वीडियो में गौतम को ‘मिस्टर फाइटर’ कहा।

बता दें कि लीजेंड्स लीग क्रिकेट में मैच के दौरान गौतम गंभीर और श्रीसंत काफी देर तक घूरते रहे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में, गुजरात जायंट्स के श्रीसंत को छक्का और चौका लगने के बाद इंडिया कैपिटल्स के गौतम गंभीर को घूरते हुए देखा गया। एलएलसी एलिमिनेटर मैच में गौतम गंभीर के 30 गेंदों में 51 रन की बदौलत इंडिया कैपिटल्स ने 20 ओवर में 223/7 रन बनाए।  वहीं मैच में श्रीसंत ने तीन ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिया. जवाब में गुजरात जायंट्स 20 ओवर में 211/7 रन ही बना सकी और 12 रन से हार गई1.

इस प्रदर्शन के बाद मैच के बाद श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें उन्होंने गौतम गंभीर के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। श्रीसंत ने गौतम गंभीर का नाम लिए बिना कहा, “मिस्टर फाइटर कहा। उनके साथ जो हुआ उसके बारे में कहा कि मैं बस स्पष्ट करना चाहता था. वह हमेशा अपने सभी कलीग के साथ झगड़ते हैं, वो भी बिना किसी कारण के… वह वीरू भाई सहित अपने कई सीनियर्स खिलाड़ियों का भी सम्मान नहीं करते।  आज बिल्कुल वैसा ही हुआ. वो बार बार उकसा रहे थे, वह बस मुझे कुछ न कुछ कहते रहे जो बहुत अभद्र था, जिसे गौतम गंभीर को नहीं कहना चाहिए था।”

इसतना ही नहीं श्रीसंत ने यह भी कहा कि वह जल्द ही गौतम गंभीर द्वारा कही गई बातों को सार्वजनिक करेंगे. श्रीसंत ने आगे कहा “यहां मेरी कोई गलती नहीं है. मैं पूरी स्थ‍ित‍ि स्पष्ट करना चाहता हूं. मिस्टर गौती ने क्या किया है, देर-सबेर आप सभी को पता चल जाएगा। उन्होंने जो शब्द इस्तेमाल किए और जो बातें उन्होंने क्रिकेट फील्ड पर लाइव कहीं, वो स्वीकार्य नहीं है. मेरा परिवार, मेरा राज्य, हर कोई बहुत कुछ झेल चुका है. मैंने वह लड़ाई आपके सभी समर्थन से लड़ी. अब लोग बिना किसी कारण के मुझे नीचा दिखाना चाहते हैं।श्रीसंत ने आगे कहा, ”मैं आपको जरूर बताऊंगा कि उन्होंने क्या कहा था”.।

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है कि दो क्रिकेट के बीच बहस हुई हो इससे पहले गौतम गंभीर की आईपीएल 2023 के मैच के दौरान व‍िराट कोहली से 1 मई को भी बहस हुई थी. यह मैच लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...