Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बीच सड़क पर पत्थर पटककर अधेड़ की हत्या, लहूलुहान शव को देख मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

दमोह। मध्यप्रदेश के जिला दमोह में लगातार ही बढ़ रहे अपराध चिंता का विषय बना हुआ है। तीन दिनों मे तीन हत्याओं से दमोह की कानून ब्यवस्था एक बार फ़िर चर्चाओ मे बन गई है। ताज़ा मामला दमोह के पथरिया का सामने आया है जहां पर पथरिया थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा लोधी में अधेड़ की बीच रोड पर पत्थर पटककर निर्मम हत्या कर दी गई।

वहीं सूचना के बाद तत्काल मोके पर पहुंची पथरिया पुलिस ने मामले मे जाँच शुरू कर दी है। मामले में जानकारी अनुसार मृतक का नाम ग्राम सेमरा लोधी निवासी मुन्ना पिता गोले अहिरवाल उम्र करीब 50 वर्ष के रूप मे हुई है।

वहीं बताया जा रहा है कि मृतक के बेटे की बीमारी के चलते सभी लोग ऑपरेशन कराने के लिए सागर के लिए गए थे और 2 दिन से मृतक घर में अकेला था, और शनिवार सुबह उसका शव गांव की मुख्य कनारी रोड पर लोगों ने देखा। जिसके सीने पर एक बड़ा पत्थर डला हुआ था। जिसके बाद मामले की सूचना ग्राम कोटवार द्वारा मृतक के परिजनों व पुलिस को दी गई इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.