Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बुजुर्ग महिला को देख शिवराज को याद आया दो रुपये का कर्ज, मंच पर बुलाया और फिर…

सीहोर। रविवार को बुदनी विधान सभा क्षेत्र के ग्राम जहाजपुरा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब एक आम सभा को संबोधित करने पहुंचे तो उन्हें जमना बाई दिखी। उन्हें देखते ही सीएम को जमना बाई का चढ़ाया हुआ दो रुपए का कर्ज याद आ गया। उन्होंने जमना बाई को मंच पर बुलाया और उनका स्वागत सम्मान किया, इस मौके पर वह काफी भावुक हो गए।

जमुना अम्मा का वात्सल्य

सीएम चौहान ने कहा मैं अपने आप को बड़ा सौभाग्‍यशाली मानता हूं कि मध्‍यप्रदेश की जनता से मुझे हमेशा एक परिवार के सदस्‍य की तरह प्‍यार मिला और इस प्‍यार का कर्ज मरते दम तक उनकी सेवा करके चुकाता रहूंगा। यह मेरा वादा है। जमुना अम्मा का वात्सल्य मेरे ऊपर हमेशा रहा। जब पहली बार चुनाव लड़ रहा था, तब भी उन्होंने अपने प्रेम की झोली खोल दी और आज भी वो झोली प्रेम से भरी हुई है। आज जो भी हूं, इसी प्‍यार और अशीर्वाद की वजह से हूं। मैंने मुख्यमंत्री बनकर नहीं, हमेशा परिवार के भाव से सरकार चलाई।

आज जो भी हूं, इसी प्‍यार और अशीर्वाद की वजह से हूं…

जमुना अम्मा का वात्सल्य मेरे ऊपर हमेशा रहा; जब पहली बार चुनाव लड़ रहा था, तब भी उन्होंने अपने प्रेम की झोली खोल दी और आज भी वो झोली प्रेम से भरी हुई है।

मैं अपने आप को बड़ा सौभाग्‍यशाली मानता हूं कि मध्‍यप्रदेश की जनता से… pic.twitter.com/ssPV1a9f2C

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 8, 2023

तुमने बुलाया और मैं चला आया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्राम जहाजपुरा में 10 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण करने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने बताया कि मैं जब पहली बार विधायक का चुनाव लड़ा था, तो मुझे कई लोगों ने सहयोग किया। ग्राम की जमना बाई ने भी मुझे सहयोग किया था। आज वो पल मुझे जमना बाई को देखकर फिर याद आ गए। मंच पर पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने अनोखे अंदाज में कहा कि जहाजपुरा वालो तुमने बुलाया और मैं चला आया। इसके बाद उन्होंने मौजूद जनता से पूछा कि क्या तुम्हें मैं मुख्यमंत्री लगता हूं, या भैया लगता हूं। मैं भैया हूं, मुख्यमंत्री नहीं मैने सरकार मुख्यमंत्री बनकर नहीं एक परिवार की तरह चलाई है

जमुना बाई का 2 रुपए का कर्ज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा बहुत दिनो के बाद आज जहाजपुरा आना हुआ। कई लोगों से मुलाकात हुई। जमुनाबाई से मिला, जब में विधायक नहीं था तो फसल काटते हुए छोड़कर दौड़कर मेरे पास आई और दो रुपये देकर कहा कि तुम विधायक बन जाओ, जिनसे आज मिला, उनका सम्मान किया। सबसे मिलने के बाद बहुत आनंद आया। मैं सबसे मिलकर जाउंगा।

10 करोड़ के कार्यो का किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को बुदनी जनपद के ग्राम जहाजपुरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां 10 करोड रुपये से अधिक के निर्माण में विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने 2-2 लाख की लागत से खेरी, इटारसी में स्ट्रीट लाइट, बरखेड़ा में चबूतरा एवं टीन शेड निर्माण, 2 लाख के लागत से बरखेड़ा मंदिर प्रांगण में पेवर ब्लाक, 20 लाख की लागत से बायां में आवास कालोनी सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्य के लिए सामुदायिक भवन, 6 लाख की लागत से बायां में सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, 15 लाख की लागत से बायां में सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, 2 लाख की लागत से शांति धाम में बाउंड्रीवाल निर्माण, 50 लाख की लागत से ग्राम बायां में सामुदायिक भवन निर्माण, 2 करोड़ 49 लाख की लागत से ग्राम बायां स्थित नाले की रिटर्निंग वाल का निर्माण का भूमि पूजन करेंगे। इसी तरह मुख्यमंत्री चौहान क्षेत्र के अन्य ग्रामी में भूमि पूजन किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.