Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बुद्ध पूर्णिमा पर नर्मदा तटों में आस्‍था की डुबकी, सड़कों में जाम के हालात

दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के नर्मदा स्नान का अनुमान है
जिलहरी घाट, तिलवारा घाट, लम्हेटाघाट, भेड़ाघाट, सरस्वती घाट भी श्रद्धालु नर्मदा डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। सुबह से अब तक लगभग एक लाख श्रद्धालु नर्मदा स्नान कर चुके हैं। जबकि आज जबलपुर में ही दिन भर में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के नर्मदा स्नान का अनुमान है।
गौरीघाट में उमड़ी भीड़ ने लगाया जाम
गौरीघाट में सबसे ज्यादा भक्त दूर-दूर से नर्मदा स्नान के लिए पहुंचे। यहां प्रातःकाल ऐसी भीड़ उमड़ कि घाट पहुंचने वाले मार्ग पर पैर रखने जगह नहीं बची। घाट जाने वाले मार्गों पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों के प्रवेश हो जाने के कारण जाम के हालात बन गए। हालांकि सुबह 10 बजे से पुलिस ने व्यवस्था बढ़ाई और गौरीघाट, जिलहरीघाट जाने वाले मार्ग को झंडा चौक से ही बंद कर दिया गया और वाहनों के प्रवेश रोक दिए गए जिसके बाद जाम के हालात ठीक हुए।

स्नान दान का आज है महत्व
आज वैशाख मास की पूर्णिमा का दिन को बेहद विशेष है। बुद्ध पूर्णिमा होने के कारण आज शासकीय अवकाश भी है, जिससे लोग धूमधाम से बुध पूर्णिमा मना रहे हैं। वैशाख मास की पूर्णिमा होने के कारण इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। पुण्य नदियों में स्नान कर दानपुण्य, पूजन, सत्यनारायण व्रत, अनुष्ठान का महत्व है। नर्मदा तटों में भी सुबह से श्रद्धालु हैं स्नान व दान पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.