Breaking News in Hindi

बुध-शुक्र युति 2024: 18 जनवरी से इन राशियों के जातक होंगे किस्मत के धनी, मिलेगी मनचाही सफलता

इंदौर। नए साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इस वर्ष कई ग्रहों का गोचर होगा। 7 जनवरी को बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे। 18 जनवरी को शुक्र का भी इस राशि में आगमन होगा। इन दोनों ग्रहों का मिलन धनु राशि में मिलन अत्यंक मंगलकारी माना जाता है। यह युति कुछ राशियों के लिए गोल्डन पीरियड ला सकती है। इन्हें ढेर सारा धन-दौलत मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि

बुध और शुक्र की युति मिथुन राशिवालों को फायदा पहुंचा सकती है। आजीविका के साधनों में बढ़ोतरी संभव है। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। अप्रत्याशित धन की प्राप्त होगी। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। किसी से प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है।

कन्या राशि

बुध और शुक्र की युति से कन्या राशि के साधकों को बंपर फायदा होगा। आय के नए दरवाजे खुल सकते हैं। इस अवधि में माता लक्ष्मी की कृपा से करियर और व्यापार में लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जीवन में पहले से अधिक खुशियां आएंगी। शुक्र के प्रभाव से पार्टनर के साथ रोमांस बढ़ेगा।

मकर राशि

शुक्र और बुध की युति मकर राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगी। देवी लक्ष्मी के आशीर्वाद से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। नौकरी की तलाश पूरी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को निश्चित सफलता मिलना तय है। बिजनेस में बड़ा मुनाफा मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप