Breaking News in Hindi

बुर्का पहनकर दोस्तों के साथ ससुर की जासूसी कर रहा था दामाद, पकड़े जाने पर हुई पिटाई

 भोपाल। बागसेवनिया इलाके में ससुर की जासूसी का एक रोचक मामला सामने आया है, जहां एक दामाद ससुर पर नजर रखने बुर्का पहनकर उसके घर की रेकी कर रहा था। जब ससुर ने जूतों से दामाद को पहचान लिया तो पूरे परिवार ने दामाद और उसके दोस्तों की जमकर पिटाई की।

दामाद ने मामले की शिकायत बागसेवनिया थाना पुलिस से की है, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इंटरनेट मीडिया पर बुर्का पहने युवाओं का वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है। थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि अमरई निवासी राजेश कुमार करीब 11 वर्षों से पत्नी से अलग रह रहा है।

पत्नी के साथ उसकी तीन बेटियां भी रहती हैं। उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी की शादी तय हो गई है। राजेश की पत्नी ने दूसरी बेटी की शादी के लिए रुपयों की मांग की थी, जिसपर राजेश ने उसे मना कर दिया। ऐसे में पहली बेटी का पति राजेश के घर की रेकी कर रहा था। बुधवार रात को वह पकड़ा गया और जमकर पिटाई हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....