Breaking News in Hindi

बूंदी में दो मंजिला घर पर गिरी बिजली, शादी में आए मेहमान मलबे में दबे… 3 की मौत

राजस्थान के बूंदी जिले में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है. मृतक अपने पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे. शादी समारोह से थोड़ी ही दूर पर बने एक घर में सभी ठहरे हुए थे. देर रात हुए हादसे में अचानक से बिजली गिरी और घर के अंदर मौजूद लोग मलबे में दब गए. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बूंदी जिले के दबलाना थाना इलाके धाभाइयों का नयागांव का है. यहां पर एक परिवार में शादी का समारोह आयोजित किया गया था जिसमें शामिल होने के लिए गोरस्या खेड़ा निवासी करमा देवी, तीन साल की बेटी दिव्या, बूंदी गोठड़ा के रहने वाले बाबूलाल गुर्जर के साथ अन्य लोग पहुंचे हुए थे. इन्हें शादी समारोह से थोड़ी ही दूरी पर दो मंजिला मकान में ठहराया था.

रात करीब 2 बजे घर के अंदर ज्यादातर मेहमान सो रहे थे, इसी बीच मौसम अचानक बिगड़ गया और बिजली चमकने लगी. बताया जा रहा है कि इस मकान पर बिजली गिरी जिसकी वजह से मकान भरभराकर ढह गया. मकान के अंदर सो रहे लोग मलबे में दब गए. स्थानीय लोगों ने देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी और तुरंत रेस्क्यू में जुट गई. लोगों ने मलबे में दबने वाले 6 लोगों को बाहर निकाला.

मलबे में दबे 6 लोगों मे से तीन की मौत हो गई जबकि बाकी 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. मृतक महिला अपने पीहर शामिल शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी. दबलाना थाना अधिकारी मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि रात करीब 2 बजे पुलिस को कॉल पर मकान के मलबे में 6 लोगों के दबने की सूचना मिली थी. पुलिस ने फिलहाल घायलों को जिला हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया है. उनके इलाज की व्यवस्था की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन