Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

बेटी के साथ जा रहे पिता को आया हार्ट अटैक, सड़क किनारे हेड कांस्टेबल ने CPR देकर बचाई जान

महू। महू तहसील के किशनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को अपनी बेटी के साथ एक्टिवा पर जा रहे एक व्यक्ति को अटैक आ गया। वह सड़क पर बेहोश हो गया और पसीना आने लगा। याद देख एक पुलिसकर्मी रुका और उसने व्यक्ति को सीपीआर दिया और उसकी स्थिति स्थिर हुई।

जानकारी के अनुसार पीथमपुर निवासी जगदीश अपनी बेटी के साथ जा रहे थे। तभी उन्हें घबराहट हुई तो गाड़ी रोकी और साइड में बैठ गए। बेटी भी गाड़ी से उतरी और पिता को देखने लगी तो पिता पसीने में लथपथ हो चुके थे। वह सड़क पर रोते हुए मदद मांगने लगी।

पिता हो गए थे बेहोश

तब तक उसके पिता सड़क पर गिर चुके थे और बेहोश हो गए। तभी वहा से गुजर रहे हेड कांस्टेबल राघवेंद्र रघुवंशी ने उन्हें देखा तो अपनी बाइक रोकी। तुरंत जगदीश के पास पहुंचे और सीपीआर देना शुरू किया। कुछ ही देर में जगदीश होश में आए और सांसे सही चलने लगी। दोनो ने हेड कांस्टेबल को धन्यवाद दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.