Breaking News in Hindi

बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में लगी आग, नोट गिनने की मशीन सहित जरूरी दस्तावेज हुए जलकर राख

हरदा। खिरकिया मंडी गेट के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में आज सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं बैंक में आग लगने से रिकार्ड रूम की अलमारी में रखी फाइले और नोट गिनने की मशीन सहित बैंक के जरूरी रिकॉर्ड फ़ाइले और दस्तावेज जलकर राख हो गए। बैंक में आग लगने से हुए नुकसान का अनुमान जांच के बाद ही लगाया जा सकता है। सूचना मिलते ही छिपाबाड थाने कि पुलिस मौक़े पर पहुंच गई।

बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा खिरकिया में आग लगने से बैंक में रखी फाइले जलकर राख हो गई है। वहीं बैंक कर्मचारी आग से हुए बैंक नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। बैंक में आग लगने की सूचना साइट में दुकानदारों के द्वारा दी गई है। जब दुकानदारों ने सुबह बैंक से तेज धुआं उठता देखा तो शोर मचाया और तत्काल इसकी जानकारी पुलिस और बैंक के ब्रांच मैनेजर को दी गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और छिपाबाड पुलिस मौके पर पहुंची।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप