Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

बैतूल में लापता युवक की गड्ढे में लाश मिलने से फैल गई सनसनी, जानिए पूरा मामला..

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में 22 अगस्त से घर से लापता युवक का पानी में डूबा शव शाहपुर पुलिस ने बरामद किया है। परिजन युवक को 5 दिन से ढूंढ रहे थे, तत्काल मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंच गई शाहपुर थाना पुलिस का कहना है कि युवक का नाम छोटू है और 22 अगस्त से युवक लापता था उसकी मां इंदिरा बाई थाने आई थी और शिकायत की थी, जिसके बाद गुमशुदगी दर्ज की गई थी पुलिस को नेशनल हाईवे पर भोपाल की तरफ शाहपुर से करीब 2 किलोमीटर दूर हाईवे से करीब 200 मीटर अंदर जंगल में गड्ढे में एक लाश मिलने की जानकारी मिली जिसके बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची।

यह लाश लापता युवक मुकेश की पाई गई बताया जा रहा है कि युवक काम करने के लिए बाहर जाने वाला था, जिस से परिजनों ने उसके लापता होने की बात को गंभीरता से नहीं लिया। जब उसका फोन नहीं लगा तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को मामले की जानकारी दी थी युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.