Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बैतूल में सनसनीखेज मामला, बंदूक की नोक पर रिटायर कोल कर्मी के घर 8 लाख की डकैती, बीपी की मशीन तक ले गए

बैतूल: बैतूल जिले के सारनी थाना क्षेत्र में रिटायर कोल कर्मी के घर 8 से 10 बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर गहने उतरवाए।  करीब 8 लाख रुपए के गहने और नगदी के गए। यहां तक कि बदमाश बीपी की मशीन तक ले गए। वही सभी बदमाश 25 से 30 साल की उम्र के थे। वहीं सूचना मिलने पर सारनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सारनी एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार सारनी थाना क्षेत्र के पाथाखेड़ा क्षेत्र में अज्ञात हथियारबंद नकाबपोश 10-12 बदमाशों ने रिटायर कोल कर्मी कुंवरलाल बुआड़े के आवास पर धावा बोलकर बंदूक और धारदार हथियार के दम पर डकैती की। डकैतों ने रिटायर कोल कर्मी की पत्नी केसर बुआडे के साथ मारपीट कर शरीर से गहने उतरवाए। अलमारी की चाबी मांगी। नहीं देने पर मारपीट की। इसके बाद बंदूक और धारदार हथियार अड़ाकर मंगलसूत्र समेत गहने उतरवाए। फरियादी ने बताया सभी डकैतों के मुंह पर कपड़ा बंधा था। कोई सामने तो कोई पीछे खड़ा था। सभी के हाथ में कोई न कोई हथियार था। हम सभी परिवार के सदस्यों को एक जगह बैठकर पैसों से भरा बैग और गहने लेकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद एसडी लओपी रोशन कुमार जैन, सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बैतूल, चोपना, सारनी की 6 अलग अलग पुलिस टीम लगाकर कई संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी और कई बदमाशों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। डकैतों द्वारा ले गए गहने और नकदी करीब 8 से 10 लाख रुपए हैं।

डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट कर रहे जांच

डकैतों तक पहुंचने पुलिस ने तीन थानों का बल लगा रखा है। इसके साथ ही डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद भी ली गई है। डॉग की मदद से पुलिस को कई अहम सबूत मिले हैं। जिसके आधार पर  कानून के हाथ डकैतों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। डॉग ने घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर बिछुआ रोड, सीएमपीडीआई कालोनी, प्राइमरी, मिडिल स्कूल तक निरीक्षण किया। करीब दो घंटे तक डॉग की मदद से पुलिस ने कई स्थानों से सबूत जुटाए। डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से पुलिस के हाथ जितने सबूत लगे है। उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे डकैत पाथाखेड़ा, शोभापुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के ही है। जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। बताया जा रहा है की गणेश चौक क्षेत्र में दो दिन पहले भी भीमराव चौधरी की दुकान में चोरी की वारदात हुई है।

इनका कहना

रोशन कुमार जैन, एसडीओपी सारनी ने बताया कि रिटायर कोलकर्मी के आवास पर डकैती हुई है। घटना के बाद से तीन थानों की 6 टीम दबिश दे रही है। बीएनएस 310/2 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.