Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बैतूल से भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल ने जमा किया नामांकन, आमला से योगेश ने भी भरा पर्चा

बैतूल। बैतूल विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट में रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा कर दिया है। इस दौरान उनके साथ भाजपा अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, नपा अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, पूर्व विधायक शिव प्रसाद राठौर भी मौजूद थे। खंडेलवाल ने बताया कि शुभ मुहूर्त में नामांकन पत्र जमा किया गया है। 30 अक्टूबर को कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाल कर एक और नामांकन पत्र जमा किया जाएगा।

आमला सीट से भाजपा प्रत्याशी डा योगेश पंडाग्रे ने जमा किया नामांकन पत्र

उधर, बैतूल जिले की आमला विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी डा योगेश पंडाग्रे ने गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी के पास अपना नामांकन पत्र जमा किया है। इस दौरान उनके साथ उनकी माता एवं पत्नी के अलावा पार्टी के विधानसभा प्रभारी राजेश आहूजा मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.