Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

बैतूल : 12वीं की छात्राओं की किडनैपिंग केस में आया नया मोड़, CCTV देख पुलिस के उड़े होश

बैतूल : बैतूल जिले में हाल ही में स्कूल जाने वाली दो छात्राओं को नशीले पदार्थ से बेहोश कर बाइक से अगवा करने की घटना सामने आई थी। पुलिस जिसे अब तक किडनैपिंग का केस समझ कर जांच कर रही थी इस मामले में एक ट्विस्ट आया है। सीसीटीवी का फुटेज देखकर पुलिस और परिजन हैरान है। अब पुलिस नए सिरे से केस को सुलझाने में लग गई है।

ये था मामला

एएसपी कमला जोशी के मुताबिक, बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सोहागपुर की छात्राएं कंचन और अंकिता बैतूल बाजार कन्या स्कूल में कक्षा 12 वीं में पढ़ती है। वे शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे स्कूल से पैदल बैतूल-नागपुर हाइवे पर आ रहीं थीं। जिन्हें स्कूल जाते वक्त बेहोशी की दवा डालकर अगवा करने का प्रयास किया गया था। बताया गया था कि छात्राओं को रास्ते में जब अनहोनी का अहसास हुआ तो वे चलती बाइक से कूद गईं। राहगीरों ने उन्हें घायल पड़ा देखा तो रास्ते से गुजर रही एंबुलेंस को रोककर उनका प्राथमिक उपचार कराया। छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

CCTV फुटेज से मामले में आया ट्विस्ट

पुलिस को एक ढाबे से मिले सीसीटीवी फुटेज में खुलासा हुआ है कि मामला जबरदस्ती किडनैपिंग का नहीं है। बल्कि दोनों लड़कियां अपनी मर्जी से बाइक पर बैठकर गई थीं। पाउडर फेंकने जैसा भी कुछ सीसीटीवी में नज़र नहीं आया। युवक कौन था इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका है। लड़कियां चलती बाइक से कूदी थी लेकिन क्यों ये भी अब तक साफ नहीं हुआ है। जबकि लड़कियों ने सुबह पाउडर से बेहोश होने और अपहरण की बात बताई थी। पुलिस ने अब नए सिरे से मामले की तफ्तीश शुरू की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.