Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बॉबी देओल का जिस फिल्म से होगा असली टेस्ट, कैसे मिला उस साउथ फिल्म में रोल?

सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ 14 नवंबर को रिलीज हो रही है. इसमें बॉबी देओल विलेन बने हैं. ‘एनिमल’ के बाद ये उनकी पहली फिल्म है, जो थिएटर में आने जा रही है. इस फिल्म से ही उनका असली इम्तहान होगा.

इसकी रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि उन्होंने ‘एनिमल’ से जो स्टारडम कमाया है, उसके दम पर जनता थिएटर जा रही है या नहीं. ‘कंगुवा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बॉबी देओल ने इस फिल्म पर बात की है. उन्होंने बताया है कि ये फिल्म उन्होंने क्यों साइन की?

सूर्या का नाम सुनकर खुश हो गए थे बॉबी

बॉबी देओल का कहना था कि जब ये फिल्म उनके पास आई, तो उन्हें बताया गया कि इस फिल्म में सूर्या हैं. उन्हें लगा जब सूर्या हैं, तो फिल्म अच्छी ही होगी. लेकिन पहली बार में बॉबी देओल ने ‘कंगुवा’ के लिए हां नहीं की थी, उनका मन जरूर था फिल्म करने का.

नहीं बन पाई थी बात

बॉबी देओल ने बताया, “ये लोग मेरे पास आए और कहा कि एक फिल्म बना रहे हैं. फिल्म में सूर्या हैं. जब मैंने सूर्या का नाम सुना, तो मुझे लगा कि फिल्म तो अच्छी ही होगी. सूर्या की जितनी भी फिल्में हैं, उनमें कोई बात होती है. उसकी मेकिंग और कहानी अलग होती है. मैं उस समय फिल्म के डायरेक्टर शिवा के बारे में कुछ नहीं जानता था, न ही प्रोड्यूसर ज्ञानवेल के बारे में कुछ जानता था. उस वक्त बात बनी नहीं.”

बॉबी देओल ने किया था मेनीफेस्ट

बात बनी नहीं, लेकिन बॉबी चाहते थे वो ये फिल्म करें. उन्होंने फिल्म की कहानी सुनी थी, पसंद भी आई थी. बॉबी बताते हैं, “मुझे था कि ये फिल्म तो करनी ही है, मैंने इस फिल्म की कहानी सुन ली थी. मैंने कहा, जो भी हो अभी न सही, बाद में ये लोग लौटकर आएंगे ही. मैंने मेनीफेस्ट किया था. ये लोग मेरे पास वापस आए. मैंने फिल्म साइन की.”

बॉबी ने बताया कि उन्हें फिल्म में काम करने में बहुत मजा आया. पूरी टीम बहुत मेहनती है. हमने पानी में भी शूट किया. बीच में मौसम भी खराब रहा. पर सबकुछ बहुत बढ़िया से हुआ.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.