Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

बोलो मियां साहब जिंदाबाद … पैर पर थूक रख चटवाया, लड़के पर बरसाता रहा डंडे, हैवानियत की कहानी

बिहार के मुजफ्फरपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. मोतीपुर के बतरौल गांव में एक पंद्रह साल के लड़के को कमरे में पहले बंधक बनाया और खूब बेहरमी से पीटा. इतना ही नहीं उसे अपने पैंरों में थूक कर उसे चाटने को कहा और जब तक लड़के ने थूक नहीं चाटा उसे तब तक पीटता रहा. इसके साथ ही उसने मियां भाई जिंदाबाद के नारे भी लगवाए.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है. बुरी तरह पिटाई करने के कारण किशोर का एक हाथ टूट गया है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

अल्ला हु अकबर बोलो तभी छोड़ूंगा

वायरल वीडियो में बंद कमरे में बोरे पर एक लड़का बैठा है. जबकि, दूसरे लड़के ने हाथ में बास का छड़ी ली है. वह बोरे में बैठे लड़के को छड़ी और थप्पड़ से मार रहा है. किशोर को कई थप्पड़ लगाने के बाद किशोर से पांव पर थूक कर चाटने के साथ धार्मिक नारे लगवा रहा है. वीडियो में एक दूसरे लड़के की आवाज भी है. वीडियो में मारता हुआ लड़का कह रहा है अल्ला हु अकबर बोलो तब तुम्हे जाने दूंगा.

आरोपी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मोहल्ले में तनाव की स्थिति बन गई. मोतीपुर थाने की पुलिस गांव में कैंप कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों व स्थानीय जनप्रतिनिधि बात भी की है. आरोपी किशोर ने पुलिस को बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हुआ था. इसी विवाद को लेकर उसने दूसरे लड़कों कमरे में बंद करके मारपीट की. पीड़ित लड़के का विवाद उसके दोस्त मो. मुन्ना और साहिल से हुआ था. इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए धारा 144 लागू कर दिया गया है.

मामले में मोतीपुर थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि किशोर के पिता के बयान पर चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. तीन आरोपित को अभी तक गिरफ्तार कर लिया गया है. बचे हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. सभी आरोपी अपना-अपना घर छोड़कर फरार हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.