Breaking News in Hindi

भगवान विष्णु के दशावतारों को 30 मिनट में सुपारी पर उकेरकर उज्जैन की शिवानी ने बनाया रिकार्ड

 उज्जैन। शहर की उभरती कलाकार शिवानी सोलंकी का नाम इंडिया बुक आफ़ रिकार्ड 2024 में दर्ज किया गया। मात्र 30 मिनट में भगवान विष्णु के दशावतारों को सुपारी में चित्रित करने पर यह नाम दर्ज किया गया।

शिवानी प्रदेश की पहली युवा चित्रकार हैं, जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से अपना नाम इंडिया बुक आफ रिकार्ड में दर्ज किया है। शिवानी ने भगवान विष्णु के दशावतारों को पूजा की छोटी सी सुपारी में 30 मिनट में उकेरा। सुपारी का आकार भी मात्र 14 एमएम था।

शिवानी ने गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड सहित 10 और वर्ल्ड रिकार्ड में अपने हुनर से अपना नाम दर्ज करने का दावा पेश किया है।

शिवानी भारत की कई प्रख्यात आर्ट गैलरी में अपनी पेंटिंग की प्रदर्शनियां लगा चुकी हैं, जैसे मुंबई की जहांगीर आर्ट गैलरी, दिल्ली की ललित कला एकेडमी, बेंगलुरू की कर्नाटक आर्ट गैलरी, हैदराबाद की स्टेट गैलरी आफ़ आर्ट, जयपुर की जवाहरकला केंद्र की सुरेख आर्ट गैलरी आदि।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...