Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

भतीजे के इश्क में कैद थी चाची, लव स्टोरी में आया ऐसा ट्विस्ट, दोनों ने एक साथ…

उत्तर प्रदेश के गोंडा में विधवा चाची की उसी से 10 साल छोटे भतीजे संग अफेयर चला. दो बच्चे होने के बावजूद चाची ने भतीजे के साथ जीने मरने की कसमें खा लीं. लेकिन जैसे ही दोनों के अफेयर की भनक भतीजे के परिवार को हुई तो खूब हंगामा मचा. भतीजे की शादी घर वालों ने कहीं ओर तय कर दी. इस बात का पता जब चाची को लगी तो वो फूट-फूट कर रोने लगी. उसने भतीजे से कहा कि वो उसके बिना नहीं रह सकती.

भतीजा भी अपनी चाची के बेइंतहां मोहब्बत करता था. उसने घर वालों से कहा- मैं अपनी चाची से ही प्यार करता हूं. उनसे ही शादी करूंगा. घर वाले नहीं माने तो चाची और भतीजे ने खौफनाक कदम उठा लिया. दोनों ने तेज रफ्तार ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. हैरत की बात ये ही महिला ने अपने दो छोटे-छोटे बच्चों की भी परवाह नहीं की. ये भी नहीं सोचा कि उसके बाद उनका ख्याल कौन रखेगा?

मामला गोंडा जिले के इटियाथोक क्षेत्र का है. यहां प्रेम प्रसंग का विरोध किये जाने से क्षुब्ध एक महिला और उसके भतीजे ने रविवार को चलती ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली. पुलिस के मुताबिक, इटियाथोक क्षेत्र में 32 वर्षीय विधवा महिला अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में रहती थी. घर में ही उसका 22 साल का भतीजा रवींद्र कुमार भी रहता था. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया. चाची का आठ वर्ष का एक बेटा और तीन साल की एक बेटी है. लेकिन चाची अपने भतीजे की चाहत में इस कदर अंधी हो गई कि परिवार, समाज के साथ-साथ उसने अपने बच्चों की भी परवाह नहीं की.

कहीं और तय की शादी

निश्चित ही चाची के साथ भतीजे का यह अजीब प्रेम किसी के गले नहीं उतरा और परिजनों ने इसका विरोध किया. रवींद्र के माता-पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर दीॉ. चाची किसी भी कीमत में भतीजे को घोड़ी चढ़ता देखना नहीं चाहती थी. भतीजा भी शादी का विरोध कर रहा था.

दोनों ने दे दी जान

पुलिस ने बताया कि समाज और परिवार की रुसवाई चाची-भतीजे को रास नहीं आई और दोनों ने रविवार को ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी. यह घटना कठौवा रेलवे क्रॉसिंग के पास घटित हुई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाया. फिर परिजनों को दोनों मृतकों के शव को सौंप दिए गए. फिलहाल मामले में जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.