Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

भरभरा कर गिरी आयुष विभाग की निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार एक बच्चे की मौत एक घायल

श्योपुर। जिला मुख्यालय से सटे कनापुर गांव में आयुष विभाग की निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार भरभरा कर गिर गई। इससे बारिश से बचने के लिए दीवार के पास खड़े 3 बच्चे बिल्डिंग के मलबे से दब गए। इनमें से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, एक बच्‍चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिनमें से एक की हालत नाजुक है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर 3 बजे करीब की यह घटना बताई है, जिसमे 12 वर्षीय बलवान पुत्र मुकेश सुमन की मौत हो गई है और 10 वर्षीय धर्मवीर पुत्र रघुवीर सुमन और एक अन्य बालक घायल है जिसका इलाज किया जा रहा है।

भवन की सिर्फ दीवरों का हुआ निर्माण

कनापुर में आयुष विभाग का एक भवन निर्माणाधीन है जिसकी अभी दीवारें ही खड़ी हुई है। यही पर गांव के ही बालक खेल रहे थे। इसी दौरान दोपहर को बारिश शुरू हो गई जिससे बचने के लिए बलवान बौर धर्मवीर दीवार के सहारे खड़े हो गए, इसी दौरान भवन की एक दीवार गिर गई जिसमें दबने से बलवान सुमन की दर्दनाक मौत हो गई और धर्मवीर घायल हो गया। घायल का उपचार जिला अस्पतला में चल रहा है।

भवन का हो रहा घटिया निर्माण

बच्चों के स्वलनों का कहना है कि, ठेकेदार की लापरवाही की वजह से बच्चे की जान गई है सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस बारे में ग्रामीणों का कहना है कि, आयुष विभाग की निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से बच्चे दब गए। बिल्डिंग करने की वजह घटिया निर्माण काम है इसकी जांच की कराई जाना है।

कनापुर में आयुष विभाग की एक बिल्डिंग बन रही है, जिसके पास तीन बालक खेल रहे थे। उन्होंने बताया कि 3 बजे करीब बारिश होने से भवन की दीवार गिर गई जिसकी चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई है और एक घायल हुआ है, इलाज उपचार किया जा रहा है। इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। -राहुल रघुवंशी, देहात थाना प्रभारी`

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.