Breaking News in Hindi

भाई की साली से करना चाहता था शादी, घर वालों ने कहीं और करवा दिया रिश्ता तो प्रेमिका संग मिलकर दे दी जान

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक प्रेमी जोड़े ने तेज रफ्तार मालगाड़ी के आगे लेटकर जान दे दी. दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे. शादी भी करना चाहते थे. लेकिन जब प्रेमी का रिश्ता कहीं और तय हो गया तो उसने प्रेमिका के साथ मिलकर यह खौफनाक कदम उठा लिया. मामला मुंगावली थानाक्षेत्र के गुन्हेरू-बामोरी रेलवे स्टेशन के पास का है.

रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक के पास युवक-युवती के शव क्षत-विक्षत हालत में पड़े हुए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. मामले की जांच शुरू हुई तो पता चला कि युवक का नाम संजीव था. वह सेहराई थानाक्षेत्र के सिलवारा का रहने वाला था. जबकि, युवती की पहचान सिहोरा निवासी के रूप में हुई.

पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे. निकिता संजीव के चचेरे भाई की साली थी. दोनों का अफेयर चल रहा था. जब दोनों ने शादी के लिए घर में मंजूरी मांगी तो उनके परिवार वालों ने मना कर दिया. फिर भी वो दोनों एक दूसरे से मिलते रहते थे. इसी बीच संजीव के घर वालों ने 10 दिन पहले उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया. 28 अप्रैल को शादी भी रख दी गई.

साथ मरने का किया फैसला

जब इस बात का पता निकिता को चला तो वह फूट-फूट कर रोने लगी. संजीव भी उससे ही शादी करना चाहता था. उसने निकिता से कहा कि अगर वो उसका नहीं हुआ तो किसी और का भी नहीं होगा. निकिता ने भी कहा कि वो भी उसके अलावा किसी और से शादी नहीं करेगी. दोनों ने फिर तय किया कि अगर साथ जी नहीं सकते, साथ मर तो सकते ही हैं. फिर रविवार की सुबह दोनों गुन्हेरू-बामोरी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे.

मामले में आगामी जांच जारी

जैसे ही उन्हें ट्रेन के आने की आवाज सुनाई दी तो दोनों पटरी पर साथ में लेट गए. मालगाड़ी वहां से गुजरी और दोनों की कटकर मौत हो गई. बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने उनके शवों को देखा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि दोनों के घर वालों से पूछताछ की जा रही है. आगामी कार्रवाई जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...