Breaking News in Hindi

भाई ने मोबाइल चलाने पर डांटा तो बहन ने कर ली खुदकुशी

सिवनी। मोबाइल चलाने को लेकर भाई-बहन में हुई आपसी कहासुनी में बहन ने आत्मघाती कदम उठा लिया। युवती ने चूहामार दवा का सेवन कर खुदकुशी कर ली। घटना बरघाट थाना अंतर्गत टिकारी गांव की है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल कर रही है।

आपसी कहासुनी में बहन ने आत्मघाती कदम उठाया

पुलिस ने बताया कि युवती ने बुधवार की शाम को घर पर रखा चूहामार दवा का सेवन कर लिया था। स्वजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बुधवार को युवती व उसका भाई मोबाइल चलाने को लेकर आपस में बातचीत कर रहे थे।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंपा

दोनों के बीच कहासुनी हो गई जो इतनी बढ़ी कि युवती ने घर में रखा चूहामार दवा का सेवन कर लिया। स्वजनों ने उसे बरघाट अस्पताल लाए यहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान देर रात युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....