Breaking News in Hindi

भाजपा उम्मीदवार जॉर्ज कुरियन ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव समेत दिग्गज नेता रहे मौजूद

भोपाल। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बीते मंगलवार को विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस साल राज्यसभा की 8 राज्यों की 9 खाली सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने आज भाजपा उम्मीदवार के तौर पर मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए 3 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भोपाल में नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और अन्य नेता भी मौजूद रहे।

बता दें कि मध्यप्रदेश में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा जाने से उनकी राज्यसभा सीट खाली हो गई है। जिसके लिए आगामी 3 सितंबर को मतदान होना है। 14 अगस्त से शुरू हुए नामांकन दाखिल करने की आज यानि 21 अगस्त को अंतिम तारीख है। बीजेपी ने इस सीट के लिए  केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का नाम तय किया है। जिसके लिए कुरियन  भोपाल पहुंचे हैं। वहीं मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य उम्मीदवार घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें बधाई दी है।

असम से मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली, बिहार से मनन कुमार मिश्रा, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता, राजस्थान से सरदार रवनीत सिंह बिट्टू और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्जी को प्रत्याशी बनाया है। यहां बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब से लोकसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए इसके बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। केंद्र में तीसरी बार जब मोदी सरकार बनने के बाद शपथ ग्रहण हुआ था तो रवनीत सिंह बिट्टू ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप