कांग्रेस की पिछले हफ्ते से जारी ‘उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा’ के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस का एक मात्र उद्देश्य देश को लूटना और परिवार को समृद्ध बनाना है। कांग्रेस ने 20 दिसंबर से ‘उप्र जोड़ो यात्रा’ सहारनपुर से शुरू की। मंगलवार को कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया, ‘‘प्यार का पैगाम और लोकतंत्र बचाने का संदेश लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में चल रही ‘उप्र जोड़ो यात्रा’ के सातवें दिन का यात्रा मार्ग।’
इस पोस्ट में यात्रा स्थलों का जिक्र करते हुए कहा गया है, ‘‘इन राहों पर चलकर हम प्रदेश को मोहब्बत के एक धागे में पिरो रहे हैं।” सातवें दिन कांग्रेस की यात्रा मुरादाबाद जिले के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। इस बीच, भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने ‘एक्स’ पर दावा किया, ‘‘देश ने देखा परिवारवाद से विकासवाद तक का सफर, दशकों तक एक ही परिवार ने देश में राज किया, जिसका मात्र एक ही उद्देश्य था, देश को लूटना और परिवार को समृद्ध बनाना।”भाजपा ने इस पोस्ट में भाजपा सरकार के कार्यों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी से लेकर राहुल और प्रियंका गांधी वाद्रा की भी तस्वीरें हैं। इस वीडियो में मोदी कांग्रेस पर निशाना साधते सुने जा सकते हैं। भाजपा ने कांग्रेस पर घोटालों का भी आरोप लगाया है।
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज।
विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव।
भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा।
कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री।
इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...
PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले।
विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन।
मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक!
CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।
देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.