Breaking News in Hindi

मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, कार के ऊपर पलट गया ट्रक, चार लोगों की मौत

गुना। मध्य प्रदेश के गुना में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। आपको बता दें कि घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक को ओवरटेक करते समय चलती कार पर ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से कार सवार लोग ट्रक के नीचे दब गए। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दो लोगों ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया ,जबकि दो अन्य लोग गंभीर घायल है।

कार सवार सभी लोग सारंगपुर से लहार जा रहे थे। घटना गुना के बायपास पर यूपी ढाबा के पास की है फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है बताया जा रहा है कि ट्रक के अंदर रद्दी भरी हुई थी। यूपी ढाबा पर खड़ी तीन जेसीबी की मदद से ट्रक को हटाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और दो लोगों की मौके पर ही मौत गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...