Breaking News in Hindi

भाजपा के ही नहीं, जन-जन के प्रत्याशी हैं गोविंद: ज्योतिरादित्य, जैसीनगर की सेवा में सिंधिया परिवार का मुखिया हमेशा तैयार रहेगा

सागर: केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सुरखी से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के समर्थन में जैसीनगर में विशाल जनसभा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार का गुणगाण किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां भारत सरकार का कोई मंत्री नहीं, बल्कि आपके परिवार का सदस्य आया है। आप जो इतनी बड़ी संख्या में यहां मौजूद हैं, यह कांग्रेसियों के लिए भले ही चुनावी जनता होगी, लेकिन मेरे लिए मेरा परिवार है। वैसे भी सुरखी और जैसीनगर से मेरा हृदय का रिश्ता है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत भी ऐसे ही हैं, भावनात्मक संबंध के साथ आपसे जुड़े हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ही प्रत्याशी नहीं है, बल्कि जन-जन के प्रत्याशी हैं।

सिंधिया ने कहा कि मेरी आजी अम्मा जी विजया राजे सिंधिया सागर जिले की बेटी है। इस माटी से मेरे पूज्य पिताजी माधवराव सिंधिया का भी गहरा नाता रहा है। आप भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को आगे देखना चाहते हैं तो भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के निशान पर मोहर लगाकर भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत को भारी मतों से विजयी बनाएं। आपको कोई भी परेशानी हो तो गोविंद सिंह राजपूत आपकी सेवा के लिए तत्पर मौजूद रहेंगे। उनके साथ आपकी हर संकट की घड़ी में सिंधिया परिवार का मुखिया आपके साथ खड़ा है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भाजपा की सोच राजनीति नहीं, जनसेवा करना है। राजनीति केवल माध्यम होना चाहिए। जबकि कांग्रेसी सत्ता और कुर्सी की लालच में दूसरे से ही लड़ रहे हैं। एक मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मैंने दूसरे के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी दे रखी है, जनता अगर गालियां देना चाहे तो उनको दे सकती है। कांग्रेस के बारे में बताते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि टिकट के बंटवारे को लेकर लेनदेन किया जाता है तो दूसरा कहता है कि उनके कुर्ते फाड़ देना तो आप ही समझ सकते हैं कि अगर यह सरकार में आए तो मध्यप्रदेश की जनता की क्या स्थिति कर देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विश्व शक्ति बना दिया है। फिर चाहे पाकिस्तान-चीन को मामला हो या चंद्रयान का। उन्होंने साबित कर दिया है कि भारत विश्व में किसी बड़ी शक्ति से कम नहीं है।

कमलनाथ 80 के मॉडल हैं : गोविंद सिंह

सुरखी से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि कमलनाथ कल यहां आए थे, कह रहे थे कि हम 18 के नहीं 23 के मॉडल हैं तो कमलनाथ जी आप 23 के नहीं 80 के मॉडल है। आपको सिर्फ कुर्सी दिख रही है। सुरखी विधानसभा का विकास नहीं दिख रहा। आप जहां आए थे वहां के विकास के बारे में ही पूछ लेते। आप तो यहां बड़े महादेव के मंदिर को ही भूल गए, आपका हैलीकॉप्टर जिस स्टेडियम में उतरा था, वह मैंने और भाजपा सरकार ने ही बनवाया है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में मैंने करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...