Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत के नामांकन से पहले CM मोहन का बड़ा बयान

भोपाल : मध्यप्रदेश के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी रामनिवास रावत का नामांकन भरवाने के पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि पूरे देश-प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है और रामनिवास रावत को विजयपुर की जनता का भरपूर स्नेह मिलेगा।

डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि आज वे रामनिवास रावत का नामांकन पत्र जमा करवाने जा रहे हैं। जिस प्रकार का वातावरण चल रहा है, भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में, पूरे देश और प्रदेश में माहौल बना हुआ है। विजयपुर के पार्टी प्रत्याशी रामनिवास रावत को जनता का प्रेम, दुलार क्षेत्र से हमेशा मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि जब विकास का कारवां चल रहा है तो इस समय और विकास की संभावना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता रामनिवास रावत को प्रेम और स्नेह का आशीर्वाद देगी और वे भारी बहुमत से विजयी होंगे। डॉ यादव और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा आज रावत का नामांकन पत्र दाखिल करवाएंगे। इस दौरान डॉ यादव एक रोड शो करने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.