Breaking News in Hindi

भाजपा लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द हो सकती है जारी

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए जल्द पहली सूची जारी कर सकती है। गुरुवार देर रात तक राजधानी दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चलती रही। मध्य प्रदेश के कई दिग्गज केंद्रीय नेतृत्व के साथ दिल्ली में प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया।

दिल्ली में हुई बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा नेता प्रह्लाद पटेल भी भाजपा मुख्यालय में बैठक में शामिल हुए।

ऐसा माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में ज्यादातर नए चेहरों पर दांव लगा सकती है। पार्टी नेताओं का कहना है कि लोकसभा प्रत्याशियों की सूची में किसान, पिछड़ा, दलित, महिला को भी तरहीज देने की संभावना है। ऐसे चेहरों पर केंद्रीय नेतृत्व रणनीति बनाने में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास