Breaking News in Hindi

भाजपा विधायक का युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया सामने, वायरल वीडियो पर नेताजी ने कही बड़ी बात

शिवपुरी : पिछोर से बीजेपी विधायक अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अभी हाल ही में उनके बेटे दिनेश लोधी ने वीडियो जारी कर कहा था कि मेरे पिताजी कान के कच्चे आदमी है और अब एक और नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक युवक की लाठी से पिटाई कर रहे हैं। इसमें किसी महिला की आवाज भी सुनाई दे रही है कि देखो प्रीतम भैया एक लड़के को मार रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में लड़के को पीटने वाले शख्स पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी हैं।

वीडियो में एक काले रंग की स्कॉर्पियो दिखाई दे रही है और पीछे एक टाटा सफारी खड़ी है। विधायक अपनी गाड़ी से डंडा निकालते हैं और सफारी के पास खड़े युवक को डंडे से पीटने लगते है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये वीडियो कब का है।

इस संबंध में विधायक प्रीतम लोधी का कहना है कि मुझे अच्छी तरह याद है ऐसा कोई वाकया कभी नहीं हुआ। अभी चुनाव चल रहे हैं, इसलिए हो सकता है कि किसी विरोधी ने वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे वायरल कर दिया हो। वहीं पंजाब केसरी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप