Breaking News in Hindi

भारतीय सेना ने आंतकियों की खोदी कब्र, लश्कर आतंकी उजैर खान को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में कई दिनों से चल रहे एनकाउंटर में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। भारत की जाबाज सेना ने आतंकवादियों की कब्र खोद दी है। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी उजैर खान को मौत की नींद सुला दिया है। जम्मू कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग में आतंकी उजैर को मार गिराया गया है। उसके साथी की लाश को ढूंढा जा रहा है। आशंका है कि वो आंतकी के साथी की लाश हो सकती है। हमने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखा है। लेकिन दुख की बात यह है इस कार्रवाई में देश ने चार जाबाज जावनों को खो दिया है।

Anantnag Encounter News: उन्होंने आगे बताया कि हमारी टीम अलग- अलग इलाकों मे सर्च ऑपरेशन कर रही है। इसकी वजह ये है कि यहां पर आतंकियों से जुड़ी चीजें मौजूद हो सकती हैं। सेना अभी तीसरे आतंकी के शव की तलाश भी कर रही है। फिलहाल सेना ने इस पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी है। सेना जंगल के अंदर में आतंकियों के सामनों की तलाश कर रही है। यह ऑपरेशन अभी जारी रहेगा क्योंकि कई सारे इलाके बचे हुए हैं। हमारी लोगों से अपील है कि लोग संवेदनशील इलाकों में ना जाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...