Breaking News in Hindi

भारत और सऊदी अरब के बीच हुए कई एग्रीमेंट, बनेगा स्टार्टअप ब्रिज

नई दिल्ली। भारत में जी-20 समिट के समापन के बाद देश में आए सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की। इस वार्ता पर सऊदी अरब के प्रिंस फहद बिन मंसूर अल-सऊद ने जानकारी देते हुए बाया कि हमने एक समझौता ज्ञापन पर साइन किए हैं, यह स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र, निवेशकों और उद्यमिता को जोड़ने के लिए है। सऊदी अरब और भारत के बीच स्टार्टअप में निवेश के लिए संयुक्त फंड शुरू करने के लिए समझौता ज्ञापन हुआ। प्रिंस ने कहा कि यह अभी शुरुआत है, जल्द ही इन समझौता ज्ञापनों के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

भारत और सऊदी अरब के बीच स्टार्टअप ब्रिज

सऊदी अरब के प्रिंस फहद बिन मंसूर अल-सऊद ने आगे कहा कि भारत में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए हम बधाई देते हैं। स्टार्टअप20 के लिए स्वागत से हम बहुत ही खुश हैं। सऊदी अरब और भारत के बीच स्टार्टअप ब्रिज शुरू करने की बात से हमें बहुत खुशी है। उन्होंने कहा कि यह पहल दोनों को उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को गति देने में मदद करेंगे। प्रिंस ने यह भी बताया कि इस दौरान कई समझौता ज्ञापन पर साइन किए गए।

भारत की अध्यक्षता में सफल रहा जी-20 समिट

नई दिल्ली में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद देश में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राजदूत अब्दुलनासिर अलशाली ने कहा कि भारत द्वारा की गई जी-20 समिट की अध्यक्षता बहुत ही सफल रही है। इसकी सफलता को सभी द्विपक्षीय, त्रिपक्षीय और बहुपक्षीय वार्ताओं से देखा जा सकता है। दिल्ली डिक्लेरेशन पर सभी देशों के बीच जो सहमति बनी उसके लिए प्रक्रिया पहले ही शुरू हो गई थी। इससे यह सुनिश्चित गया की घोषणा-पत्र भारत की अध्यक्षता में जी-20 के योग्य डिक्लेरेशन हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....