Breaking News in Hindi

भारत जोड़ो यात्रा की पहली सालगिरह आज, भोपाल की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पदयात्रा

भोपाल। भारत जोड़ो यात्रा की पहली सालगिरह आज कांग्रेस मना रही है। आज के ही दिन पिछले साल कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो की यात्रा की शुरूआत की थी। कांग्रेस ने इस वर्षगांठ पर कांग्रेस ने बीजेपी के ऊपर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि यह भारत जोड़ो यात्रा यह राहुल गांधी के लिए ‘मन की बात’ जैसा भाषण अभ्यास नहीं बल्कि जनता की चिंता सुनने का अवसर था जो अभी भी विभिन्न रूपों में जारी है और हम इसे आगे भी करते रहेंगे।

भोपाल में मना भारत जोड़ो यात्रा का जश्न

 मध्य प्रदेश की राजधानी  भोपाल में भारत जोड़ो यात्रा की पहली सालगिरह को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में  काफ़ी उत्साह देखने को मिला। भोपाल की सड़कों पर कांग्रेस तमाम बडे नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पैदल ही यात्रा निकाली। कई विशेषज्ञों का मानना है कि इस यात्रा ने जनता के सामने राहुल गांधी की छवि को ही बदल दिया। अपनी 4000 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा की राहुल गांधी अपने समर्थकों के साथ-साथ विरोधियों का भी ध्यान खींचने में कामयाब रहे है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, राजस्थान और भी देश के अन्य जगहों पर इस भारत जोड़ो यात्रा की पहली सालगिरह पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...