Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

भारत में वॉट्सऐप की बड़ी कार्रवाई, सिर्फ अक्टूबर महीने में बैन कर दिए 75 लाख अकाउंट

नई दिल्ली। वॉट्सऐप ने नए आईटी कानून के तहत भारत में बड़ी कार्रवाई की है। वॉट्सऐप ने अक्टूबर महीने में 75 लाख अकाउंट्स को बैन कर दिया था। वॉट्सऐप मैटा के स्वामित्व वाली मैसेजिंग कंपनी है।

मेटा हर महीने बैन हुए अकाउंट्स की जानकारी साझा करता है। उसने बताया कि 1 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक उसने 75 लाख 48 हजार अकाउंट्स को बैन कर दिया है। इन अकाउंट्स को 19 लाख 19 हजार यूजर्स ने शिकायत की थी, उससे पहले ही इनको बैन कर दिया। अक्टूबर महीने में ही वॉट्सऐप को 9,063 शिकायतें अकाउंट्स से संबंधित की गई थीं।

क्यों लगता है बैन?

वॉट्सऐप के इन अकाउंट्स को बैन करने के लिए कंपनी की अपनी पॉलिसी है। कंपनी तभी इन अकाउंट्स को बैन करती है, जब इन अकाउंट्स के बारे में शिकायत मिलती है। अगर अकाउंट से किसी को आपत्तिजनक मैसेज भेज जा रहे हों, तो कंपनी उनको बैन कर देती है। सितंबर महीने में भी वॉट्सअपन ने आईटी कानून के तहत भारत में ही 71.1 लाख अकाउंट को बैन कर दिया था। वॉट्सऐप की तरफ से शिकायत मिलने पर हर महीने से कार्रवाई की जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.