Breaking News in Hindi

भारी बारिश से हालात बिगड़े, बान सुजारा बांध के सभी 12 गेट खुले, बक्सवाहा में बाढ़ की स्थिति

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर एवं टीकमगढ़ में लगातार तेज बारिश हो रही है इससे दोनों जिलों की सीमा पर बना बानसुजारा बांध का जल स्तर बढ़ जाने के कारण एवं कैचमेंट एरिया में भारी बारिश की वजह से धसान नदी में पानी की आवक बहुत तेजी से बढ़ रही है। बांध की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आज करीब 8:30 बजे बांध के सभी 1.50-1.50 गेट खोलकर दिए गए हैं। नदी में लगभग 2000 से 2500 क्यूमैक्स पानी सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया है। इससे बांध के नीचे धसान नदी में लगभग 15 से 20 फुट जलस्तर बढ़ गया। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है, नदी क्षेत्र से दूर रहें और नदी के आसपास बिल्कुल नही आएं।

वहीं जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र के बम्हौरी ग्राम पंचायत में तेज बारिश के चलते गंभीर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बम्होरी से शाहगढ रोड पर स्थित डॉक्टर खरे की पुलिया के पास भारी बारिश के कारण जल भराव हो गया, जिससे लगभग एक दर्जन घर पूरी तरह से पानी से लबरेज हो गए हैं।

वर्तमान में जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कें और गलियां जलमग्न हो गई हैं, और स्थानीय निवासी इस स्थिति से जूझ रहे हैं। बाढ़ के बीच में फंसे लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने तत्परता दिखाई है। मौके पर पहुंची पुलिस, प्रशासन, और एसडीआरएफ (आपदा प्रबंधन बल) की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....