Breaking News in Hindi

भारी भीड़ के कारण मुंबई लोकल ट्रेन से गिरा कांस्टेबल, 7 घंटे रेलवे ट्रैक पर तड़पता रहा…चली गई जान

मुंबई लोकल ट्रेन में भीड़ के चलते बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. ड्यूटी से घर लौटते वक्त ट्रेन से गिरकर पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई. पुलिस कांस्टेबल का नाम अमित ज्ञानेश्वर गोंदके है और वह अंधेरी रेलवे पुलिस स्टेशन में कार्यरत था. गोंदके अपनी ड्यूटी करने के बाद डोंबिवली स्थित अपने घर जाने के लिए निकले थे. कांस्टेबल ने रात करीब 11 बजे अंधेरी से दादर और फिर डोंबिवली के लिए लोकल ट्रेन पकड़ी. ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण वह भांडुप और नाहुर रेलवे स्टेशनों के बीच लोकल से गिरने से उसकी मौत हो गई.

ट्रेन से गिरने के बाद कांस्टेबल करीब सात घंटे तक रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा रहा. भारी भीड़ और बारिश के कारण समय पर मदद नहीं मिलने से कांस्टेबल की जान चली गई. कांस्टेबल अपनी ड्यूटी खत्म करके करीब 11 बजे अंधेरी से अपने घर के लिए निकला था. कांस्टेबल ने अंधेरी से दादर और फिर डोंबिवली से लोकल ट्रेन पकड़ी थी.

संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसे का शिकार

जानकारी के मुताबिक भारी भीड़ होने के कारण संतुलन बिगड़ने के कारण वो ट्रेन से गिर गया था. भांडुप और नाहुर रेलवे स्टेशनों के बीच कांस्टेबल ट्रेन से गिर गया था. गिरने से कांस्टेबल के हाथ और सिर में चोट आई थी. गंभीर हालत में करीब सात घंटे तक कांस्टेबल रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा. भारी बारिश ने घायल अवस्था में पड़े कांस्टेबल की हालत और गंभीर कर दी. सुबह करीब सात बजे एक व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी दी की एक व्यक्ति ट्रैक के किनारे गंभीर हालत में पड़ा है.

मदद नहीं मिलने से हुई मौत

सूचना मिलने पर कुर्ला पुलिस मौके पर पहुंची और अमित ज्ञानेश्वर गोंदके को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई. कांस्टेबल की पहचान उनकी आईडी कार्ड से हुई. बारिस के कारण देर रात लोकल ट्रेन में भारी भीड़ होने के कारण संतुलन बिगड़ने के से कांस्टेबल नीचे गिर गया था. करीब छह से सात घंटे त पुलिस कांस्टेबल गंभीर हालत में रेलवे ट्रैक पर बही पड़ा रहा. भारी बारिश और भीड़ के कारण घायल कांस्टेबल पर किसी की नजर नहीं पड़ी और न ही कोई उसकी समय रहते मदद कर पाया. जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन