Breaking News in Hindi

भाला फेंक में भारत ने रचा इतिहास नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड किशोर ने दिलाया रजत

नई दिल्ली।  भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा ने दूसरी बार एशियन गेम्स के भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 88.88 मीटर के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया। वहीं, किशोर जेना ने 87.54 मीटर के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। नीरज ने 2018 जकार्ता एशिया खेल में स्वर्ण जीता था। वहीं, जेना का यह पहला एशियन गेम्स है। जापान के गेंकी डीन 82.68 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इतिहास में पहली बार भारत ने जेवलिन थ्रो में एक ही समय में दो पदक जीते हैं।

नीरज चोपड़ा का थ्रो

  • पहला थ्रो- 82.38 मीटर
  • दूसरा थ्रो- 84.49 मीटर
  • तीसरा थ्रो- फाउल
  • चौथा थ्रो- 88.88 मीटर
  • पांचवां थ्रो- 80.80 मीटर
  • छठा थ्रो- फाउल

किशोर जेना का थ्रो

  • पहला थ्रो- 81.26 मीटर
  • दूसरा थ्रो- 79.76 मीटर
  • तीसरा थ्रो- 86.77 मीटर
  • चौथा थ्रो- 87.54 मीटर
  • पांचवां थ्रो- फाउल
  • छठा थ्रो- फाउल

अविनाश साबले को सिल्वर

इससे पहले भारत ने पुरुषों की 5,000 मीटर दौड़ में अच्छा प्रदर्शन किया। अविनाश साबले ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। गुलवीर सिंह चौथे स्थान पर रहे और पदक से चूक गए। इससे पहले एशियाई खेलों में साबले ने स्टीपलचेज में स्वर्ण जीता था।

महिला रिले टीम को रजत पदक

भारतीय महिला टीम ने 400 मीटर रिले रेस में सिल्वर पदक जीता है। भारत ने पिछली बार इस टूर्नामेंट में गोल्ड जीता था। हालांकि इस बार रजत से संतोष करना पड़ा। विथ्या रामराज, ऐश्वर्या मिश्रा, प्राची और सुभा वेंकटेशन ने रजत पदक जीता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...