Breaking News in Hindi

भिंड में कांग्रेस को झटका, देवाशीष जरारिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा

 भिंड। नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया ने बुधवार की सुबह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब वे बीएसपी की सदस्यता लेकर भिंड-दतिया लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में आ सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार बीएसपी के प्रत्याशी देवाशीष जरारिया होंगे।

बता दें कि वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने देवाशीष जरारिया को उम्मीदवार बनाया था। बीते चुनाव में देवाशीष जरारिया और भाजपा की संध्या राय के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली थी। हालांकि देवाशीष जरारिया को 2 लाख से अधिक वोटो से मात मिली थी और संध्या राय इस चुनाव में विजयी होकर दिल्ली पहुंची थी।

लोकसभा चुनाव लड़ाने का दिया था आश्वासन

पिछले 5 साल से देवाशीष ग्वालियर चंबल संभाग की राजनीति करते आ रहे थे। विधानसभा चुनाव में देवाशीष जरारिया ने टिकट की मांग की थी तब पार्टी ने उनको लोकसभा चुनाव लड़ाने की बात कही थी, लेकिन जब कांग्रेस ने कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया को चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया तो उनका दर्द फूट पड़ा था। इसके बाद उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाली थी। देवाशीष एक सप्ताह से बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय के नेताओं के संपर्क में थे। अब एक बार फिर से बीएसपी ने देवाशीष को अपना बना कर चुनावी मैदान में उतारे जाने पर मंथन शुरू कर दिया है।

देवाशीष बोले- राजनीतिक रूप से मेरी हत्या की गई

पार्टी से इस्तीफा देने को लेकर जब ‘नईदुनिया’ ने देवाशीष से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने पहले मेरा टिकट काट दिया। इसके बाद मुझे प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी भी नहीं दी। टिकट कटने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मेरी मुलाकात हुई थी। उन्होंने मुझे प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही थी। मुलाकात हुए आज 35 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

मंगलवार को जब भिंड-दतिया कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया ने नामांकन फार्म भरा तो मुझे इसकी सूचना नहीं दी गई। पार्टी की बैठकों में मुझे शामिल नहीं किया जा रहा। मेरा टिकट काटने के साथ ही मुझे अब क्षेत्र से भी काटने का काम किया जा रहा है। राजनीतिक रूप से मेरी हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी उन्हीं लोगों की सुनती है जो कि ताकत दिखाते हैं, पार्टी का नुकसान करते हैं। लेकिन अब और नहीं। मैं, जनता के बीच जाऊंगा, रही बात बसपा में शामिल होने की तो कुछ घंटों के बाद सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास