Breaking News in Hindi

भिंड में जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर परिवारजनों ने किया जमकर हंगामा..

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक मरीज की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, घटना के बाद परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया और ड्यूटी डॉक्टर के साथ भी अभद्रता किए जाने की बात भी सामने आ रही है। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। यह घटना शुक्रवार रात की है प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 27 में रहने वाले ललुआ बीमारी की हालत में जिला अस्पताल में उपचार के लिए शुक्रवार को भर्ती हुए थे।

भर्ती होने के बाद डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई और प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद शुक्रवार की शाम को डॉक्टर ने मरीज को ग्वालियर रेफर किया, मरीज की हालात सीरियस होना प्लेट्स डाउन बताई जा रहीं थी। जब मरीज का परिवार उसे ग्वालियर लेकर नहीं गया तो भिंड जिला अस्पताल में उपचार जारी रखा गया और शुक्रवार की रात को हालत बिगड़ने लगी इसके बाद मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिवार के लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर मौजूद एक डॉक्टर के साथ भी कुछ लोगों ने अभद्रता की है, मृतक के परिवार के लोगों का कहना है कि डॉक्टरों ने हालत खराब होने की बात कही तब भी उन्होंने लापरवाही दिखाई घटना की जानकारी लगते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई थी और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस रखवाया गया अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...