Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

भोपाल पुलिस ने शातिर वाहन चोरों को पकड़ा, एक दर्जन मोटरसाइकिल बरामद…

भोपाल। : मध्य प्रदेश के भोपाल में पिपलानी पुलिस ने एक चोर गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्‍जे से करीब एक दर्जन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों में से एक नाबालिग है। आरोपी कुकर सुधारने के बहाने कॉलोनीओं में घूमते हुए रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने भोपाल के अलावा विदिशा जिले में भी वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

डीसीपी श्रदा त्तिवारी ने खुलासा करते हुए बतया की मुखबिर की सूचना पर पिपलानी के गणेश मंदिर के पास से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह वाहन चोर मोटरसाइकिल बेचने की फ़िराक में खड़े थे। तत्काल पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें दबोच लिया। मुख्य आरोपी ने अपना नाम राजा नायक उर्फ राजा बताया राजा कुकर सुधारने का काम करता है और इसी दौरान वाहन चोरी के लिए रेकी भी करता था। राजा के ऊपर पूर्व में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं राजा से अभी और पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.