Breaking News in Hindi

भोपाल भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने किया मतदान, पंजाब केसरी के जरिए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे से ही जारी है। सुबह से ही भोपाल लोकसभा के ज्यादातर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें  दिखाई दे रही हैं। इस दौरान भोपाल लोकसभा से बीजेपी के उम्मीदवार आलोक शर्मा ने सपरिवार मतदान किया।

पुराने भोपाल के दिगंबर जैन स्कूल मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद आलोक शर्मा ने पंजाब केसरी से चर्चा में कहा कि भोपाल की जनता में मतदान को लेकर उत्साह साफतौर पर दिखाई दे रहा है। खासतौर पर माताएं, बहनें, सरकारी कर्मचारी, व्यापारी, आम लोग और पहली बार वोट देने वाले युवा भी मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। यह वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितैषी योजनाओं को मिल रहा है। शर्मा ने कहा कि देश को विश्व गुरु और आर्थिक महाशक्ति के तौर पर मजबूत करने के लिए आज मतदाता वोट कर रहे हैं। इस दौरान आलोक शर्मा ने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील भी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....