Breaking News in Hindi

भोपाल में कोचिंग संचालकों को प्रशासन का अल्टीमेटम, एक महीने में दूर करो अनियमितताएं

 भोपाल। दिल्ली के एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में हुए हादसे के बाद भोपाल में भी प्रशासन कोचिंग संस्थाओं पर नकेल कस रहा है। एम पी नगर क्षेत्र में कुछ कोचिंग संस्थाओं के बेसमेंट में पार्किंग से इतर गतिविधियां पाए जाने पर सील करने की कार्रवाई भी की गई है। इसी सिलसिले में अब प्रशासन की ओर से कोचिंग संस्थान संचालकों को निर्देश दिया गया है कि उनके पास अनियमितताओं को दूर करने के लिए एक महीने का समय है।

इस दौरान वे कोचिंग संस्थान की कमियों को दुरुस्त कर लें। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा फिर से जांच की जाएगी और यदि अनियमितताएं मिलीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। एमपीनगर एसडीएम आशुतोष शर्मा ने शनिवार को कोचिंग संचालकों के साथ बैठक ली और उन्हें एजेंडे के तहत नियम बताए। साथ ही नियमों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। इस बैठक में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के अलावा इलेक्ट्रिकल सेफ्टी, नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा के जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद रहे।

होने चाहिए ये इंतजाम

कोचिंग संचालकों को एक महीने में संस्थानों में जिला प्रशासन द्वारा बताए गए सभी इंतजाम करना होंगे। जिससे यहां सुरक्षित माहौल में छात्र शिक्षा प्राप्त कर सकें।
– बेसमेंट का उपयोग सिर्फ पार्किंग के लिए किया जाना सुनिश्चित करें।
– फायर ऑडिट, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी ऑडिट और लिफ्ट ऑडिट आवश्यक रूप से करवाएं।
– प्रत्येक फ्लोर पर एक अधिकारी या कर्मचारी को चिह्नित कर नामित करें, जो उस फ्लोर पर होने वाली किसी भी आपात स्थिति को नियंत्रित करेगा।
– अधिकारी, कर्मचारी का नाम और फोन नंबर सहज दृश्य स्थान पर अंकित किया जाए।
– सुरक्षा के कौन-कौन से मानक पूरा करते हैं, इसे डिस्प्ले करना अनिवार्य।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...