Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

भोपाल में घर के बाथरूम में मिली 5 स्टार होटल के मालिक की लाश ,मच गया हड़कंप…

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में होटल जहांनुमा पैलेस के चेयरमैन नादिर रशीद ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। घटना बुधवार की है नादिर राशिद ने अपने घर शामला कोठी में सुसाइड किया है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। आपको बता दें की 5 स्टार होटल के मालिक की मौत की खबर से हड़कंप मच गया।

इस घटना के बाद नादिर रशीद की पत्नी सोनिया बिब्बो की भी तबीयत बिगड़ गई है। मामला आत्महत्या का है लेकिन घटनास्थल पर अभी पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

नादिर भोपाल के श्यामला हिल्स थाना इलाके में श्यामला कोठी में रहते थे। नादिर ने बाथरूम में अपने सिर में गोली मारी है। नादिर के दो बेटे और एक बेटी है। सुसाइड के कारण का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.