Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग में कार के शोरूम में अचानक भड़की आग

जबलपुर। भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित कार शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग शोरूम के पीछे उस स्थान पर लगी जहां पर कबाड़ गाड़ियां खड़ी थी। ये गाड़ियां शोरूम में बनने आई थीं।

बैटरी में ब्लास्ट से आग लगी

 

आग लगने की सूचना कर्मचारियों ने दमकल विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि जिस जगह गाड़ियां खड़ी हुई थी वहां पर एक बैटरी ब्लास्ट हुआ था जिसके कारण कबाड़ में आग लग गई। कबाड़ गाड़ियों के साथ-साथ एक नई गाड़ी भी जल गई हैं। जानकारी के मुताबिक भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के बाइपास के पास स्टार आटोमोबाइल्स का शोरूम है। शोरूम से ही लगा कबाड़ का स्टाक रखा हुआ था, जहां बुधवार की दोपहर भीषण आग लग गई, आग लगते ही शोरूम में अफरातफरी का माहौल हो गया।

 

किसी कार की बैटरी ब्लास्ट होने से आग लगने की बात सामने आ रही

 

भेड़ाघाट थाना प्रभारी पूर्वा चौरासिया का कहना है कि अभी तक आग लगने का मुख्य कारण पता नहीं चला सका है। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की माने तो कबाड़ में बहुत सी एक्सीडेंटल गाड़ियां खड़ी हुई थी और किसी कार की बैटरी ब्लास्ट होने से आग लगने की बात सामने आ रही है। फिलहाल आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.